Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण 8 शो इस समय चर्चा में है। करण जौहर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। कॉफी विद करण 8 के पहले एपिसोड में रणवीर और दीपिका गेस्ट बनकर आए थे।
रणवीर और दीपिका ने इस शो में कई खुलासे किए। इस शो में करण जौहर ने एक अहम खुलासा किया। करण जौहर रणवीर, दीपिका और रणबीर कपूर के साथ एक हिंदी सिनेमा का रीमेक बनाने जा रहे हैं। यह कौन सी फिल्म है? आइए जानते हैं।
रणवीर-दीपिका-रणबीर के साथ करण जौहर बनाएंगे फिल्म
Image Credit - News18
कॉफी विद करण 8 में, रणवीर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें दीपिका के पूर्व प्रेमी के साथ एक प्रेम कहानी में काम करने में कोई समस्या नहीं है। रणवीर ने दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर का जिक्र किया।
करण जौहर ने कहा कि वह रणवीर, दीपिका और रणबीर के साथ एक हिंदी सिनेमा का रीमेक बनाना चाहते हैं। वह फिल्म है “संगम”। करण जौहर ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म संगम एक ही लड़की के प्यार में दो करीबी दोस्तों की कहानी है।
संगम फिल्म 1964 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था और यह ब्लॉकबस्टर रही थी।
रॅपिड फायर राउंड (Koffee With Karan 8)
Image Credit - News18
कॉफी विद करण 8 शो के रैपिड फायर राउंड में, करण जौहर ने रणवीर सिंह से पूछा: “आपकी और दीपिका की प्रेम कहानी में, कौन सा अभिनेता तीसरी भूमिका निभाएगा?
इस पर रणवीर ने जवाब दिया, रणबीर।
रणवीर सिंह ने आगे करण जौहर को उनके बारे में एक पुरानी बात याद दिलाई। उन्होंने कहा, “आपको हम तीनों के साथ संगम फिल्म बनानी थी। आप केवल बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन आप वास्तव में कुछ भी नहीं करते हैं।
करण जौहर ने रणवीर सिंह को भरोसा दिलाया कि वह अब भी संगम फिल्म बना सकते हैं। इस पर दीपिका पादुकोण ने भी इस फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी।
कॉफी विद करण 8 शो के बाद, यह संभावना है कि करण जौहर रणवीर, दीपिका और रणबीर अभिनीत संगम का रीमेक बनाएंगे। रणवीर और दीपिका दोनों ही इस फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं और करण जौहर ने भी इसके लिए अपनी इच्छा जाहिर की है.
अगर आप ऐसी ही चटपटी खबरें पढ़ना चाहते हैं तो कृपया हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें और ऐसी ही चटपटी खबरें अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।